लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस ने शुभेंदु अधिकारी के करीबी को निष्कासित किया

By भाषा | Updated: December 13, 2020 18:53 IST

Open in App

कोलकाता, 13 दिसंबर तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी की पूर्वी मिदनापुर जिला इकाई के नेता कनिष्क पांडा को रविवार को निष्कासित कर दिया। पांडा को पार्टी के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी का करीबी माना जाता है।

पार्टी के एक नेता ने बताया कि जिला इकाई के महासचिव पांडा को पार्टी-विरोधी गतिविधियों को लेकर तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ पांडा ने तृणमूल कांग्रेस की युवा इकाई के अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बयान दिया था और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा पार्टी को चलाने के तौर तरीके पर भी सवाल खड़ा किया था।’’

उन्होंने कहा कि जब पार्टी ने स्पष्ट कर दिया कि असंतुष्ट नेता अधिकारी के साथ सुलह की और कोशिश नहीं की जाएगी, तब भी पांडा ने उनके पक्ष में बयान दिया था। अधिकारी ने भाजपा में जाने की अटकलों के बीच मंत्रीपद छोड़ दिया था।

नेता ने कहा, ‘‘ प्रदेश नेतृत्व ऐसी गतिविधियों को हल्के में नहीं ले सकता है।’’

उधर पांडा ने कहा कि वह पार्टी के फैसले से ‘‘राहत’’ महसूस कर रहे हैं क्योंकि वह ‘‘सच बोलने’ के बावजूद पिछले कुछ दिनों से काफी तनाव में थे।

पिछले दो हफ्तों में अधिकारी के गढ़ पूर्वी मिदनापुर में उनके समर्थकों को या तो पदों से हटा दिया गया या उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग