लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस का चुनावी नारा पार्टी की दृष्टि से मेल खाता : पश्चिम बंगाल की मंत्री

By भाषा | Updated: March 2, 2021 20:01 IST

Open in App

कोलकाता, दो मार्च तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि उसका चुनावी नारा- ‘बांग्ला निजेर मेयेकेई चाय’ (बंगाल चाहता अपनी बेटी का शासन)- पार्टी की दृष्टि एवं विभिन्न मंचों पर महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व के लिए की जा रही कोशिशों से मेल खाता है।

राज्य सरकार में मंत्री एवं वरिष्ठ पार्टी नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा तृणमूल सरकार ममता बनर्जी के नेतृत्व में है और सत्ता में आने के बाद पंचायत स्तर पर महिलाओं का आरक्षण 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा में 17 महिला सदस्य हैं जो अन्य पार्टियों की तुलनना में रिकॉर्ड है। राज्य सभा में तृणमूल कांग्रेस की 41 प्रतिशत सदस्य महिला हैं। पार्टी के सत्ता में आने के बाद तीन स्तरीय पंचायत चुनाव में महिलाओं का आरक्षण 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करेगी।’’

भट्टाचार्य ने राज्य द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजना ‘स्वास्थ्य साथी’ के तहत दिए गए स्मार्ट कार्ड का भी उल्लेख किया जिसमें गृहणी का नाम परिवार के मुखिया के तौर पर है और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के नाम लाभार्थी के तौर पर है।

मंत्री ने कहा, ‘‘ तूणमूल ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम किया है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ पार्टी का चुनाव अभियान ‘ बांग्ला निजेर मेयेकेई चाय’ तृणमूल द्वारा सभी स्थानों पर महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बेहतर करने के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों से मेल खाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू