लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस ने उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन को हटाने की मांग की

By भाषा | Updated: March 4, 2021 18:05 IST

Open in App

कोलकाता, चार मार्च पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने राज्य के प्रभारी उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन को हटाने की बृहस्पतिवार को मांग की। पार्टी ने उन पर उसके खिलाफ पूर्वाग्रह से ग्रस्त होने और संघीय ढांचे के मानकों को तोड़ने का आरोप लगाया है।

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता सौगत रॉय ने कहा कि पार्टी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर जैन को हटाने की मांग की है, क्योंकि साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान उनका उसके(तृणमूल कांग्रेस के) प्रति पूर्वाग्रह रखने का ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ रहा है।

रॉय ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पिछले संसदीय चुनावों के दौरान सुदीप जैन ने कई कदम उठाए थे, जो न केवल चुनाव आयोग के मानकों के खिलाफ थे, बल्कि संघीय ढांचे के भी खिलाफ थे। हमें उनपर भरोसा नहीं है।’’

रॉय ने कहा, ‘‘हमें (तृणमूल कांग्रेस को) आशंका है कि इसबार भी वह ऐसे कदम उठाएंगे जिससे प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से भाजपा को फायदा होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिये उन्हें पश्चिम बंगाल में चुनाव के प्रभारी के पद से हटाया जाए। हमने पहले ही चुनाव आयोग को पत्र लिखा है, जहां अपनी मांग रखी है।’’

राज्य में इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिये 27 मार्च से शुरू होकर आठ चरणों में चुनाव होंगे। मतगणना दो मई को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे