लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस ने नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी का नामांकन रद्द करने की मांग की

By भाषा | Updated: March 17, 2021 17:24 IST

Open in App

कोलकाता, 17 मार्च तृणमूल कांग्रेस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ नंदीग्राम सीट पर चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी का नामांकन रद्द करने की बुधवार को मांग की। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ दल ने आरोप लगाया है कि शुभेंदु का नाम हल्दिया विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में भी नजर आ रहा है।

कभी ममता के करीबी सहयोगी रहे अधिकारी द्वारा नंदीग्राम सीट से तृणमूल कांग्रेस प्रमुख का नामांकन रद्द करने की मांग किये जाने के महज कुछ दिनों बाद यह घटनाक्रम हुआ है।

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के मतदाता पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) को लिखे एक पत्र में आरोप लगाया है कि अधिकारी का नाम नंदीग्राम और हल्दिया, दोनों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में नजर आ रहा है।

उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम,1951 की धारा 17 के मुताबिक इसकी अनुमति नहीं है।

यह धारा इस बात का जिक्र करती है कि किसी भी व्यक्ति का नाम एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र में पंजीकृत नहीं हो सकता है।

ब्रायन ने कहा कि ऐसा लगता है कि अधिकारी ने अपने आवास के बारे में फर्जी जानकारी मुहैया कर अपने नाम का स्थानांतरण हल्दिया विधानसभा क्षेत्र से नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में करने के लिए एक अर्जी दी थी।

उन्होंने दावा किया कि इसकी पुष्टि इस बात से होती है कि जब बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) सत्यापन करने के लिए क्षेत्र में (शुभेंदु अधिकारी के पते पर) पर गये थे, उस वक्त वह (अधिकारी) अनुपस्थित पाये गये थे।

तृणमूल कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि अधिकारी पिछले छह महीने से अधिक समय से नंदनायकबार गांव के निवासी नहीं थे, जो नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है।

उन्होंने मतदाता पंजीकरण अधिकारी से नंदीग्राम सीट की मतदाता सूची से शुभेंदु का नाम हटाने और उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही सहित उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

उन्होंने मांग की, ‘‘नंदीग्राम सीट से दाखिल किया गया अधिकारी का नामांकन पत्र भी रद्द किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल