लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में चुनाव आयोग के अधिकारियों से आज करेगा मुलाकात

By भाषा | Updated: March 12, 2021 10:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मार्च तृणमूल कांग्रेस का छह सदस्यीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को दिल्ली में चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात करेगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि यह मुलाकात पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी पर कथित हमले से उपजी चिंता को लेकर होगी।

संसद के दोनों सदनों से तृणमूल कांग्रेस के छह सांसद दिल्ली आए हैं और आयोग के अधिकारियों से दोपहर बारह बजे मुलाकात करेंगे।

इस प्रतिनिधिमंडल में डेरेक ओ ब्रायन, सौगत रॉय, काकोली घोष दस्तीदार, शताब्दी रॉय, प्रतिमा मंडल और शांतनु सेन शामिल हैं।

इससे पहले, बृहस्पतिवार को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कोलकाता में निर्वाचन अधिकारियों से मुलाकात की थी और बाद में आरोप लगाया था कि ‘‘बनर्जी पर संभावित हमले की खबरों के बावजूद चुनाव आयोग ने कुछ नहीं किया।’’

उन्होंने दावा किया कि यह हमला ‘‘तृणमूल सुप्रीमो की जान लेने की गहरी साजिश थी।’’ पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि ‘‘भाजपा ने नंदीग्राम में हिंसा करने के लिए पड़ोसी राज्यों से असामाजिक तत्वों को बुलाया था।’’

इसमें कहा गया, ‘‘चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकता क्योंकि पश्चिम बंगाल जहां चुनाव होने जा रहे हैं वहां पर कानून-व्यवस्था का जिम्मा आयोग का ही है।’’

बुधवार को नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान रायपारा में मंदिर के पास अज्ञात लोगों द्वारा धक्का दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री के पैर में चोट लगी थी। नंदीग्राम में बनर्जी के मुकाबले भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी को उतारा है।

बनर्जी ने आरोप लगाया कि जब वह कार में बैठने की कोशिश कर रही थीं तब चार से पांच लोगों ने उन्हें धक्का दिया और वह गिर गईं।

चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह ‘‘बहुत दुर्भाग्यपूर्ण’’ है कि तृणमूल कांग्रेस द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चोटिल होने पर उसे दिए गए ज्ञापन में काफी दोषारोपण किए गए हैं और आयोग के कामकाज पर सवाल खड़े किए गए। उसने तृणमूल को सख्त शब्दों में लिखा एक पत्र भेजा जिसमें कहा कि इन आरोपों का जवाब देना भी उसे ‘अशोभनीय’ लग रहा है कि चुनाव आयोग राज्य में किसी ‘विशेष दल’ के कहने पर चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?