तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा से शांतनु सेन के निलंबन की निन्दा की

By भाषा | Updated: July 23, 2021 23:12 IST2021-07-23T23:12:49+5:302021-07-23T23:12:49+5:30

Trinamool Congress condemns suspension of Shantanu Sen from Rajya Sabha | तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा से शांतनु सेन के निलंबन की निन्दा की

तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा से शांतनु सेन के निलंबन की निन्दा की

नयी दिल्ली, 23 जुलाई तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा से शांतनु सेन को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किए जाने की शुक्रवार को निन्दा की और आरोप लगाया कि आदेश ‘‘दुर्भावनापूर्ण’’ एवं ‘‘मनमाना’’ है।

राज्यसभा सदस्य एवं तृणमूल कांग्रेस के मुख्य सचेतक सुखेन्दु शेखर रॉय ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम निलंबन को दुर्भावनापूर्ण और मनमाना मानते हैं। हम इसकी निन्दा करते हैं। आदेश का कोई औचित्य नहीं है।’’

उन्होंने संसद में हालिया हंगामे का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ नेता उसी समूह से हैं जो ‘‘गुजरात में हत्याओं’’ के लिए जिम्मेदार था।

तृणमूल नेता ने हालांकि किसी का नाम नहीं लिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने सेन के खिलाफ अशिष्ट भाषा का इस्तेमाल किया।

वहीं, मंत्री ने इस आरोप से इनकार किया है।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि उनकी पार्टी जल्द ही पुरी द्वारा सेन के साथ अशिष्टता किए जाने के सबूत उपलब्ध कराएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Trinamool Congress condemns suspension of Shantanu Sen from Rajya Sabha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे