लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस ने शुभेंदु को 'लाभार्थी' का नाम बताने की चुनौती दी

By भाषा | Updated: December 19, 2020 23:19 IST

Open in App

कोलकाता, 19 दिसंबर तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को बागी नेताओं का नेतृत्व करने वाले शुभेंदु अधिकारी को चुनौती दी कि वह उस व्यक्ति का नाम बताएं, जिसको उन्होंने पार्टी का लाभार्थी 'भाइपो' (भतीजा) करार दिया था।

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के परिवार से कोई भी मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं है।

अधिकारी ने शनिवार को मेदिनीपुर में केंद्रीय मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने के दौरान टिप्पणी की कि भतीजे को तृणमूल कांग्रेस से बाहर निकालो।

इसपर प्रतिक्रिया देते हुए बनर्जी ने कहा कि पार्टी में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जो अपने पारिवारिक हितों के लिए कार्य कर रहा हो।

अधिकारी को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा, ''आपमें (अधिकारी) हिम्मत नहीं है इसलिए आप उसका नाम नहीं ले सकते, आपका इशारा जिसकी तरफ है।''

बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस में प्रत्येक व्यक्ति पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के दिशा-निर्देश में जनता और पार्टी के हितों के लिए कार्य करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे