लाइव न्यूज़ :

बंगाल में तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार ने भाजपा प्रत्याशियों के साथ मनायी होली

By भाषा | Updated: March 28, 2021 19:46 IST

Open in App

कोलकाता, 28 मार्च राजनीतिक मतभेद को भुलाते हुए तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी एवं स्वतंत्र विचारधारा रखने वाले पार्टी के नेता मदन मित्रा ने रविवार को हुगली नदी में एक जहाज पर भाजपा के तीन उम्मीदवारों संग होली खेली।

कमरहाटी निर्वाचन क्षेत्र से तृणमूल प्रत्याशी मित्रा ने पायल सरकार, श्राबोंती चटर्जी और तनुश्री चक्रवर्ती के साथ होली खेली। भाजपा की तीनों उम्मीदवार अभिनेता से नेता बनी हैं।

पायल कोलकाता में बेहाला पूर्व सीट से, श्राबोंती बेहाला पश्चिम सीट से और तनुश्री हावड़ा के श्यामपुर निर्वाचनक्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। ये भाजपा प्रत्याशी अभिनय के क्षेत्र से राजनीति में आयी हैं।

होली स्पेशल बंगाली गाना ‘ खेलबो होली रोंग देबोना...’ गाते हुए मित्रा ने कहा, ‘‘ वे मेरी मित्र हैं। हम एक दूसरे को वर्षों से जानते हैं। होली पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। मैंने उन्हें निमंत्रण दिया और वे यहां हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ राजनीतिक मतभेद का ग्रहण हमारे निजी संबंधों पर नहीं लगना चाहिए। हमारी भिन्न भिन्न राजनीतिक विचारधाराएं हो सकती हैं, लेकिन हमसब होली पर एक हैं क्योंकि यह त्योहार आपस में मेल-जोल और सौहार्द्र की बात करता है। ’’

तनुश्री ने कहा, ‘‘मैं कल तक चुनाव प्रचार पर थी, लेकिन आज मैं छुट्टी पर हूं।’’

श्राबोंती चटर्जी और पायल ने भी राजनीतिक मतभेद भुलाकर होली मनाने का समर्थन किया। उन सभी ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए