लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस ने लोगों से फर्जी खबरों के प्रसार को लेकर सतर्क रहने को कहा

By भाषा | Updated: November 17, 2020 20:11 IST

Open in App

कोलकाता, 17 नवंबर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के लोगों से फर्जी खबरों को लेकर सतर्क रहने का आग्रह करते हुए आरोप लगाया कि सामाजिक कल्याण की विभिन्न योजनाओं को लागू करने में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कामयाबी को छुपाने के लिए ऐसी झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं।

पश्चिम बंगाल में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री शशि पंजा ने कहा कि लोगों में भ्रम पैदा करने के लिए छेड़छाड़ वाले वीडियो वितरित किए जा रहे हैं।

मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान पंजा ने किसी व्यक्ति या किसी विशिष्ट घटना का नाम नहीं लिया।

उन्होंने कहा, "सामाजिक कल्याण योजनाओं में कामयाबी को छुपाने की कोशिश की जा रही है और कुछ लोग झूठी और छेड़छाड़ की गई तस्वीरों को पोस्ट कर रहे हैं। ये लोग नहीं चाहते हैं कि जनता जानें कि बंगाल कल्याणकारी योजनाओं, विभिन्न क्षेत्रों में, महिला सशक्तीकरण में शीर्ष पर है। सामाजिक कल्याण योजनाओं में प्रांसगिक आंकड़े हमारी सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार को कारगर नहीं होने देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह