लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस, वाम मोर्चा से मदद के लिए तृणमूल कांग्रेस की अपील ‘हताशा’ का संकेत : घोष

By भाषा | Updated: January 14, 2021 22:59 IST

Open in App

कोलकाता, 14 जनवरी पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने बृहस्पतिवार को कहा कि भगवा पार्टी से मुकाबले के लिए तृणमूल कांग्रेस द्वारा कांग्रेस और वाम मोर्चा से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का साथ देने का आह्वान करना आसन्न हार को देखकर सत्तारूढ़ पार्टी की हताश कोशिशों को दिखाता है।

घोष ने कहा कि राज्य में चुनाव की घोषणा से पहले ही तृणमूल कांग्रेस ‘‘हर मोर्चे पर हार मान चुकी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे (तृणमूल) अकेले लड़ नहीं सकते, इसलिए वे दूसरे दलों से मदद मांग रहे हैं। इससे यह भी पता चलता है कि तृणमूल कांग्रेस का विकल्प केवल भाजपा है।’’

घोष का बयान ऐसे वक्त आया है, जब तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस और वाम मोर्चा से ‘‘सांप्रदायिक और विभाजनकारी’’ भाजपा के खिलाफ ममता बनर्जी की लड़ाई में उनका साथ देने को कहा है। हालांकि दोनों दलों ने इस सुझाव को खारिज कर दिया।

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सौगत राय ने कहा था, ‘‘अगर वाम मोर्चा और कांग्रेस वास्तव में भाजपा के खिलाफ हैं तो उन्हें भगवा पार्टी की सांप्रदायिक और विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ ममता बनर्जी की लड़ाई में साथ देना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू