लाइव न्यूज़ :

शेष बचे तीन चरणों में मतदान के मद्देनजर तृणमूल, भाजपा ने बदली रणनीति

By भाषा | Updated: April 20, 2021 19:25 IST

Open in App

कोलकाता, 20 अप्रैल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा और सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी की और आरोप-प्रत्यारोप लगाए लेकिन अब आखिरी के तीन चरणों के मतदान के मद्देनजर दोनों ही दलों को अपनी रणनीति बदलने को मजबूर होना पड़ा है।

तृणमूल कांग्रेस ने ‘‘बांग्ला निजेर मेये के चाय’’ (बंगाल अपनी बेटी को चाहता है) और ‘‘दुआरे सोरकार’’ (सरकार आपके द्वार) के नारे के साथ से आठ चरणों के इस चुनाव में अपने अभियान की शुरुआत की थी लेकिन अब उसने रणनीति बदलते हुए इसके केंद्र में कोविड-19 महामारी को ला दिया है।

कोविड-19 की ताजा लहर और रोजाना आ रहे डराने वाले आंकड़ों का हवाला देकर वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीधे हमले कर रही हैं और आरोप लगा रही है कि उन्होंने इसके मद्देनजर कोई तैयारी नहीं की।

मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहरा रही हैं और कह रही बड़ी संख्या में उसके ‘‘बाहरी नेताओं’’ के आने से राज्य में यह स्थिति पैदा हुई है।

ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर कटमनी, तोलाबाजी और सिंडिकेट जैसे भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर आक्रामकता से प्रचार कर रही भाजपा अब कोविड प्रबंधन के आरोपों के मद्देनजर बचाव की मुद्रा में आ गई है।

कलकत्ता शोध समूह के निदेशक और प्रसिद्ध राजनीतिक विज्ञानी रणबीर समाद्दार ने कहा, ‘‘बनर्जी के अभियान में जीवंतता थी, वहीं भ्रष्टाचार के मुद्दों पर तृणमूल कांग्रेस को घेरेते हुए विकास करने का भाजपा का अभियान बेहतर तरीके से क्रियान्वित किया गया। भाजपा ने बंगाली समाज की खामियों का भी बखूबी इस्तेमाल किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब ममता बनर्जी को यह समझ आया है कि इतने लंबे चुनावी अभियान में सिर्फ विकास और भाषा की बदौलत बढ़त नहीं बनाई जा सकती है। उनके सलाहकारों को कोविड-19 प्रबंधन का मुद्दा पहले से रेखांकित करना था।’’

उल्लेखनीय है कि कोलकाता और दक्षिण बंगाल के औद्योगिक शहरों में तकरीबन 10 लाख की आबादी हिन्दी भाषियों की है और इन्हें लुभाने में भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ा है।

जब ममता बनर्जी भाजपा के नेताओं को ‘‘बाहरी’’ कहती हैं तो भगवा दल उनसे बाहरी की परिभाषा पूछकर उन्हें घेरने की कोशिश करता रहा है। लिहाजा ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को बार-बार इस बारे में सफाई भी पेश करनी पड़ती रही है।

तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में आए दिनेश त्रिवेदी कहते हैं, ‘‘कोलकाता में हमेशा महानगरीय संस्कृति रही है। यही पश्चिम बंगाल की खूबसूरती भी है। हम सब यहां आकर बांग्ला संस्कृति से प्रेम करने लगे हैं। बंगालियों ने भी देश के विभन्न हिस्सों से आए लोगों को अपनाया।’’

राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक चुनावों में महिला मतदाताओं का भारी संख्या में मतदान करने से तृणमूल कांग्रेस को फायदा मिल सकता है क्योंकि महिलाओं के बीच ममता बनर्जी की बहुत लोकप्रियता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर