लाइव न्यूज़ :

तृणमूल की तुष्टिकरण, वोटबैंक की राजनीति ने राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालाः योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: March 2, 2021 17:12 IST

Open in App

मालदा (पश्चिम बंगाल), दो मार्च उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी को आड़े हाथों लेते हुए उन पर तुष्टिकरण की राजनीति करने और वोट बैंक की राजनीति के लिए अवैध प्रवासियों को राज्य में आने की अनुमति देकर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया।

आदित्यनाथ ने वादा किया कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो गो तस्करी को एक दिन के भीतर रोक दिया जाएगा।

मालदा जिले के गज़ोले में एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने दावा किया कि कभी देश की अगुवाई करने वाला पश्चिम बंगाल अराजक स्थिति का सामना कर रहा है। आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि राज्य में 'लव जिहाद' की घटनाएं हो रही हैं लेकिन तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार उन्हें रोकने में नाकाम रही है।

आदित्यनाथ ने कहा, '' वोट बैंक की खातिर तुष्टीकरण की राजनीति ने न केवल पश्चिम बंगाल, बल्कि देश की सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया है। टीएमसी सरकार को शरणार्थियों को नागरिकता मिलने से समस्या है, लेकिन राज्य में अवैध प्रवासियों के आने से कोई दिक्कत नहीं है।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में "जय श्रीराम" का नारे लगाने की अनुमित नहीं है। राज्य के लोग " उनकी धार्मिक भावनाओं से खेलने के लिए" टीएमसी को मुंह तोड़ जवाब देंगे।

उन्होंने कहा, " पश्चिम बंगाल में' जय श्री राम' का नारा लगाने की अनुमति नहीं है, लेकिन लोग इसे जारी नहीं रखेंगे। बंगाल में 'लव जिहाद’ की घटनाएं हो रही हैं। उत्तर प्रदेश में, हमने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक कानून बनाया है लेकिन टीएमसी सरकार गाय की तस्करी और 'लव जिहाद', दोनों को रोकने में विफल रही है।''

उन्होंने कहा, '' अगर पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्ता में आती है तो हम 24 घंटे में गाय की तस्करी रोकेंगे।''

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्य विधानसभा के लिए 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में चुनाव होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए