लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो के पिंक लाइन के त्रिलोकपुरी खंड का उद्घाटन

By भाषा | Updated: August 6, 2021 11:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन के त्रिलोकपुरी खंड का शुक्रवार को उद्घाटन किया।

मयूर विहार पॉकेट-1 और त्रिलोकपुरी संजय लेक स्टेशनों के बीच करीब 289 मीटर लंबा त्रिलोकपुरी खंड 59 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन से पूरी तरह जुड़ गया और शहर के अहम स्थानों जैसे कि आनंद विहार रेलवे स्टेशन, आनंद विहार आईएसबीटी, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, साउथ एक्सटेंशन में बाजारों, आईएनए और लाजपत नगर से जुड़ जाएगा। पिंक लाइन पर 38 मेट्रो स्टेशन हैं। पिंक लाइन की शुरुआत कई खंडों पर 2018 में की गई थी।

केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इसका उद्घाटन किया। इसके उद्घाटन के साथ ही, दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन उसका सबसे लंबा गलियारा बन गया है।

पिंक लाइन के ‘एंड-टू-एंड लिंकिंग’ (पूरी तरह जुड़ जाने) से पूर्वी दिल्ली के निवासियों या उस क्षेत्र की यात्रा करने वाले लोगों को भी काफी फायदा होगा, क्योंकि इससे पहले त्रिलोकपुरी में सेवाएं दो अलग-अलग खंडों पर संचालित हो रही थी।

सूत्रों ने अक्टूबर में बताया था कि इस लाइन के काम के सितम्बर 2020 में पूरी होने की उम्मीद थी, लेकिन कोविड-19 के कारण इसमें देरी हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos