लाल किले में हुई घटना के खिलाफ जींद में तिरंगा यात्रा

By भाषा | Updated: January 30, 2021 20:18 IST2021-01-30T20:18:52+5:302021-01-30T20:18:52+5:30

Tricolor trip in Jind against the incident in Red Fort | लाल किले में हुई घटना के खिलाफ जींद में तिरंगा यात्रा

लाल किले में हुई घटना के खिलाफ जींद में तिरंगा यात्रा

जींद, 30 जनवरी दिल्ली स्थित लाल किले पर गणतंत्र दिवस को हुए घटनाक्रम के विरोध में सर्वसमाज के बैनर तले जींद शहर में शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई।

तिरंगा यात्रा में जींद से भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा सहित कई पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा नेहरू पार्क से शुरू होकर रानी तालाब, पालिका बाजार, मेन बाजार, तांगा चौंक, पंजाबी बाजार होते हुए झांझ गेट पर संपन्न हुई।

इस दौरान यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय और तिरंगे का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान आदि नारे लगा रहे थे।

इस मौके पर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि यह यात्रा उन लोगों को संदेश देने के लिए निकाली गई है, जिन्होंने 26 जनवरी को दिल्ली में लाल किले पर तिरंगे का अपमान करने का प्रयास किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tricolor trip in Jind against the incident in Red Fort

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे