Independence Day पर CM आवास पर नहीं फहरा तिरंगा, सुनीता केजरीवाल ने कहा, 'ये मोदी सरकार की तानाशाही'

By आकाश चौरसिया | Updated: August 15, 2024 12:38 IST2024-08-15T12:30:09+5:302024-08-15T12:38:38+5:30

Independence Day 2024: दिल्ली मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा नहीं फहराने को लेकर अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता का दर्द छलका। उन्होंने कहा कि यह तानाशाही एक चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल में रख सकती है, लेकिन दिल में देशप्रेम को कैसे रोक पाएगी।

Tricolor not hoisted Delhi CM residence Independence Day Sunita said dictatorship of Modi government | Independence Day पर CM आवास पर नहीं फहरा तिरंगा, सुनीता केजरीवाल ने कहा, 'ये मोदी सरकार की तानाशाही'

फोटो क्रेडिट- एक्स

Highlightsदिल्ली सीएम आवास पर नहीं फहरा तिरंगातो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता हो गई नाराजफिर क्या था उन्होंने कहा, मोदी सरकार की ये तानाशाही है

नई दिल्लीआज 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर तिरंगा नहीं फहरा तो पत्नी सुनीता केजरीवाल ने नाराजगी जताई। इसके साथ ही उन्होंने कह दिया ये तो तानाशाही है कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार जेल में रखा गया और तो और घर में तिरंगा फहराने से रोक दिया गया। इन सब बातों पर उन्होंने बेहद कड़े शब्दों में अफसोस जताया है।  

इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह तानाशाही एक चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल में रख सकती है, लेकिन दिल में देशप्रेम को कैसे रोक पाएगी।

उनसे पहले दिल्ली प्रदेश की मंत्री आतिशी मार्लेना ने भी ट्वीट कर कहा, 'आज स्वतंत्रता दिवस है, जब 1947 में भारत को अंग्रेजों की तानाशाही से आजादी मिली। सैंकड़ों स्वतंत्रता सैनानियों ने लाठियां खायीं, जेल गये और अपनी जान की कुर्बानी दी, हमें यह आजादी दिलवाने के लिए। उनके सपनों में भी ऐसा विचार नहीं आया होगा कि एक दिन, आजाद भारत में, एक चुने हुए मुख्यमंत्री को झूठे मुकद्दमे में फंसा कर महीनों तक जेल में रखा जाएगा। आइये इस स्वतंत्रता दिवस पर हम ये प्रण लेते हैं कि आखिरी सांस तक तानाशाही के खिलाफ लड़ते रहेंगे'।

Web Title: Tricolor not hoisted Delhi CM residence Independence Day Sunita said dictatorship of Modi government

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे