लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 27 मई : जवाहरलाल नेहरू का निधन, कॉपीराइट विधेयक को मंजूरी दी गई

By भाषा | Updated: May 27, 2019 13:19 IST

आज 27 मई का यह दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों की तरह एक साधारण सा 24 घंटे का दिन ही है, लेकिन इस दिन के नाम पर इतिहास की कई बड़ी घटनाएं दर्ज हैं। भारत के इतिहास की बात करें तो देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन आज ही के दिन हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्दे ब्रिटिश अविष्कारक बर्ट एक्रेस ने फिल्म कैमरा/प्रोजेक्टर का पेटेंट कराया। बम्बई (अब मुंबई) में तारापोरवाला मछली घर का उद्घाटन। आज यह मछलियों के एक बड़े संग्रह के तौर पर विख्यात है।

इतिहास एक दिन में नहीं बनता, लेकिन किसी एक दिन की बड़ी घटना इतिहास में एक बड़ा मोड़ ले आती है।

आज 27 मई का यह दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों की तरह एक साधारण सा 24 घंटे का दिन ही है, लेकिन इस दिन के नाम पर इतिहास की कई बड़ी घटनाएं दर्ज हैं। भारत के इतिहास की बात करें तो देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन आज ही के दिन हुआ था।

इसके अलावा महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा भी आज ही शुरू हुआ था।

देश दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1703 : सेंट पीटर्सबर्ग की स्थापना। रूस के इतिहास में इस शहर का खास महत्व है और इसे 1917 की महान रूसी क्रांति के गवाह के तौर पर विशेष पहचान मिली।

1813:अमेरिका ने फोर्ट जार्ज, कनाडा पर कब्जा किया।

1895: ब्रिटिश अविष्कारक बर्ट एक्रेस ने फिल्म कैमरा/प्रोजेक्टर का पेटेंट कराया।

1908: मौलाना हकीम नुरूद्दीन अहमदिया मुस्लिम समुदाय के पहले खलीफा बने।

1921: ब्रिटेन के नियंत्रण के 84 बरस बाद अफगानिस्तान को संप्रभुता मिली।

1927 : चीन के गृह युद्ध में जापानी सेना का दखल।

1941 : जर्मन जंगी जहाज बिस्मार्क को ब्रिटिश नौसेना ने डुबोया।

1948 : महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा शुरू।

1951 : बम्बई (अब मुंबई) में तारापोरवाला मछली घर का उद्घाटन। आज यह मछलियों के एक बड़े संग्रह के तौर पर विख्यात है। यहां देश दुनिया की बहुत सी प्रजातियों की मछलियां और अन्य समुद्री जीव रखे गए हैं।

1957 : कॉपीराइट विधेयक को मंजूरी दी गई। इसे 21 जनवरी 1958 को लागू किया गया।

1964 : आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन।

1977 : पैन एम और केएलएम के दो विमान टकराए, 582 की मौत।

1980 : दक्षिण कोरियाई पुलिस ने जन आंदोलन को कुचला, 2000 की मौत।

1991 : आस्ट्रिया के बोइंग विमान में धमाका, 223 मरे।

1994 : रूसी मूल के उपन्यासकार अलेक्सांदर सोलज़ेनित्सिन की 20 वर्ष तक अमेरिका में निर्वासित जीवन बिताने के बाद रूस में घर वापसी।

2006 : हॉलीवुड की चार फिल्मों में सुपरमैन की भूमिका निभाने वाले क्रिस्टोफर रीव घोड़े से गिरे। गर्दन से नीचे के हिस्से में पक्षाघात।

1997 : केवल महिलाओं का पहला दल उत्तरी ध्रुव पर पहुंचा। दल में 20 ब्रिटिश महिलाएं।

2006 : इंडोनेशिया में भीषण भूकंप, 6,600 की मौत। 

टॅग्स :हिस्ट्रीजवाहरलाल नेहरूकनाडाअमेरिकाजापान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है