लाइव न्यूज़ :

भोपाल गैस त्रासदी की 37वीं बरसी पर श्रद्धांजलि, विरोध प्रदर्शन

By भाषा | Updated: December 3, 2021 18:50 IST

Open in App

भोपाल, तीन दिसंबर दुनिया की सबसे भीषण औद्योगिक त्रासदी के तौर पर जानी जाने वाली भोपाल गैस त्रासदी की 37 वीं बरसी के मौके पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल के नेतृत्व में यहां एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पटेल के नेतृत्व में शुक्रवार को कई धर्मगुरुओं ने यहां बरकतुल्लाह भवन में त्रासदी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा।

भोपाल में दो और तीन दिसंबर 1984 की दरम्यानी रात यूनियन कार्बाइड के कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस मिथाइल आइसोसाइनेट के रिसाव से तीन हजार से अधिक लोग मारे गए थे और 1.02 लाख लोग अन्य प्रभावित हुए थे।

इस बीच, पीड़ितों के हित में काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के एक समूह के नेतृत्व में त्रासदी में बचे कई लोग यहां भोपाल टॉकीज के पास एकत्र हुए और बंद हो चुके यूनियन कार्बाइड कारखाने तक पैदल मार्च निकाला। उन्होंने पीड़ितों और उनके बच्चों की चिकित्सा देखभाल सहित अन्य मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथ में तख्तियां ले रखी थीं जिन पर लिखा था, ‘‘भोपाल गैस त्रासदी से विधवा हुईं 500 से अधिक महिलाओं को उनकी पेंशन से वंचित क्यों किया जा रहा है’’, जिसका वादा मुख्यमंत्री कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है