लाइव न्यूज़ :

लातूर भूकंप की 28वीं बरसी पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

By भाषा | Updated: September 30, 2021 19:41 IST

Open in App

लातूर, 28 सितंबर महाराष्ट्र के लातूर-उस्मानाबाद इलाके में 28 साल पहले आए विनाशकारी भूकंप में जान गंवाने वाले लोगों को बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1993 में 6.4 तीव्रता के आए भूकंप से करीब 52 गांव पूरी तरह से तबाह हो गए थे और करीब 10 हजार लोगों की मौत हुई थी जबकि हजारों अन्य घायल हुए थे। भूकंप का केंद्र लातूर जिले का किल्लारी गांव था।

किल्लारी गांव के निवासी आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए हर साल इस दिन बंद रखते हैं। बृहस्पतिवार को प्रशासन की ओर से किल्लारी में भूकंप पीड़ितों की याद में बने स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। पुलिस ने मृतकों के सम्मान में तीन राउंड फायरिंग की।

लातूर के अउसा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अभिमन्यु पवार और जिले के अधिकारियों ने स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पवार ने बाद में कहा, ‘‘ भूकंप से बचे लोगों के सभी मुद्दों का समाधान गत 25 सालों में हो जाना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कार्ला और कुमथा गांव के लोगों के पुनर्वास पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह