लाइव न्यूज़ :

नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन में जान गंवाने वालों को दी गई श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: December 20, 2020 19:55 IST

Open in App

चंडीगढ़, 20 दिसंबर नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वालों को नमन करने के लिए पंजाब और हरियाणा में किसानों ने रविवार को 'श्रद्धांजलि दिवस' मनाया।

किसान संगठनों ने दावा किया है कि आंदोलन में हिस्सा लेने वाले 30 से ज्यादा किसानों की अब तक विभिन्न कारणों से मौत हुई है, जिनमें सड़क हादसे और दिल का दौरा आदि शामल है।

प्रदर्शनकारी किसानों ने अपने दिवंगत भाइयों की याद में दोनों राज्यों के कई गांवों में 'अरदास' (प्रार्थना) किया।

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) (एकता उग्रहण) के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकलां ने कहा, " इस आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को पंजाब में कई स्थानों पर श्रद्धांजलि दी गई। "

किसान नेताओं ने कहा कि वे इन "काले कानूनों" के खिलाफ इस लड़ाई में किसानों के " बलिदान" को व्यर्थ नहीं जाने देंगे।

पंजाब के कुछ स्थानों पर बीकेयू (एकता उग्रहण) से संबद्ध किसानों ने भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ मार्च निकाला। यह मार्च केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों को रद्द करने की उनकी मांगें नहीं मानने की वजह से निकाला गया।

हरियाणा बीकेयू के प्रमुख गुरनाम सिंह ने कहा कि आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों की याद में राज्य में कई स्थानों पर प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह ने भी पलवल में एनएच-18 पर आयोजित एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। वह किसान नेता सर छोटू राम के पोते हैं।

पंजाब और हरियाणा समेत देश के विभिन्न राज्यों से आए किसान दिल्ली की सीमाओं पर पिछले चार हफ्तों से कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वे इन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग