लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड विधानसभा में चमोली आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई

By भाषा | Updated: March 2, 2021 16:33 IST

Open in App

गैरसैंण, दो मार्च उत्तराखंड विधानसभा में मंगलवार को पिछले महीने चमोली जिले में आई प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई ।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने चमोली जिले की जोशीमठ तहसील के रैंणी और तपोवन क्षेत्र में आपदा में मरे लोगों के लिए शोक व्यक्त किया ।

सदन ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए कुछ पल का मौन भी रखा ।

गौरतलब है कि सात फरवरी को ऋषिगंगा घाटी में आई विकराल बाढ में जानमाल की भारी क्षति हुई थी । इस हादसे में 204 लोग लापता हो गए थे जिसमें से अब तक 72 लोगों के शव मिले हैं ।

आपदा में 13.2 मेगावाट रैंणी जलविद्युत परियोजना पूरी तरह से तबाह हो गई जबकि 520 मेगावाट तपोवन—विष्णुगाड जलविद्युत परियोजना को भारी नुकसान हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित