महाराष्ट्र विधान परिषद में दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गयी

By भाषा | Updated: December 14, 2020 14:48 IST2020-12-14T14:48:10+5:302020-12-14T14:48:10+5:30

Tributes paid to the departed members in Maharashtra Legislative Council | महाराष्ट्र विधान परिषद में दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गयी

महाराष्ट्र विधान परिषद में दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गयी

मुंबई, 14 दिसंबर महाराष्ट्र विधान परिषद में सोमवार को पूर्व केंद्रीय गृह सचिव राम प्रधान समेत कुछ दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गयी।

राज्य विधान मंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन संसदीय कार्य मंत्री अनिल परब ने उच्च सदन में शोक प्रस्ताव रखा और प्रधान, प्रदेश के पूर्व मंत्री विनायकराव पाटिल और पूर्व सदस्य संदेश कोंदविलकर के निधन पर शोक-संवेदना प्रकट की।

विधान परिषद की उप सभापति नीलम गोरे, सदन में विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल, पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी के नेता जयंत पाटिल, कांग्रेस सदस्य शरद रणपिसे और भाजपा के विजय उर्फ भाई गिरकर आदि ने भी दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी।

प्रधान का इस साल जुलाई में निधन हो गया था। वह 1952 से 1986 तक भारतीय प्रशासनिक सेवा में रहे। वह बिहार और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव, केंद्रीय गृह, वाणिज्य तथा रक्षा सचिव और पूर्व उप प्रधानमंत्री यशवंतराव चव्हाण के निजी सचिव के रूप में सेवाएं दी थीं।

विनायकराव पाटिल का इस साल अक्टूबर में निधन हो गया।

कोंदविलकर का भी हाल ही में निधन हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tributes paid to the departed members in Maharashtra Legislative Council

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे