लाइव न्यूज़ :

अपनी जान देकर लश्कर के हमले से 3 पत्रकारों को बचाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गयी

By भाषा | Updated: November 3, 2020 20:10 IST

Open in App

श्रीनगर, तीन नवंबर यहां बादामी बाग छावनी में 1999 में यह आम दिन था कि तभी मेजर प्रमोद पुरुषोत्तम के कक्ष में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी गोलियां बरसाते हुए घुस आए और सैन्य अधिकारी और उनके दल के पांच सदस्यों को मार डाला। यह इस छावनी पर हुआ पहला और एक मात्र फिदायीन हमला था।

इस घटना के 21 साल बाद मंगलवार को सेना ने अपने छह शहीद सैन्यकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी बहादुरी को सलाम किया। तब मेजर पुरुषोत्तम जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) के पद पर तैनात थे और उन्होंने उस शाम उनसे मिलने आए तीन कश्मीरी पत्रकारों और अपने एक साथी को बचाने के लिये दो आतंकवादियों के उनके कक्ष में घुसने से पहले ही शौचालय में बंद कर दिया।

सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘आतंकवादियों के साथ हुई लड़ाई में उन्होंने और उनके साथियों ने मीडियाकर्मियों की जान बचाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।’’

छावनी में एक कार्यक्रम में दिवंगत अधिकारी और उनकी टीम -- सूबेदार ब्रह्मदास, हवलदार पी के महाराणा, सिपाही चौधरी रामजी भाई, मोहमद रजाउल हक और सी राधाकृष्णन की बहादुरी के निस्वार्थ कृत्य को याद किया गया।

रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया और उनकी टीम ने अधिकारी एवं अन्य को श्रद्धासुमन अर्पित किय।

अतिरिक्त महानिदेशक (मीडिया एवं संचार) ए भारत भूषण बाबू ने भी वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम बहादुर शहीदों के साहसिक कृत्य से सदैव प्रेरणा लेते रहेंगे।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा