लाइव न्यूज़ :

तमिलनाड में महाकवि सुब्रमण्य भारती को श्रद्धांजलि दी गई

By भाषा | Updated: December 11, 2021 19:31 IST

Open in App

चेन्नई, 11 दिसंबर तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और कई गणमान्य लोगों ने शनिवार को महाकवि सुब्रमण्य भारती को उनकी 139वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल ने यहां भारतीयार इल्लम में राष्ट्र कवि की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

आधुनिक तमिल कविता के अग्रदूत के तौर पर भारती (11 दिसंबर 1882-11 सितंबर 1921) की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कवि के उग्र गीतों ने देशभक्ति की भावना जागृत की और उन्होंने जाति व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ी।

द्रमुक अध्यक्ष ने कहा, ‘‘महाकवि भारती को उनके प्रशंसनीय कार्य के लिए सम्मानित करने के हमारी सरकार के प्रयास हमेशा जारी रहेंगे।’’

अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम के महासचिव टीटीवी दिनाकरन ने कहा, ‘‘आज महाकवि सुब्रमण्य भारती की जयंती है जिन्होंने विशिष्ट कविताओं की रचना कर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई।’’

पीएमके संस्थापक डॉ. एस रामदास ने भी भारती को श्रद्धांजलि दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन