लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म समारोह में सत्यजीत रे को दी जायेगी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: January 13, 2021 17:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी इक्यावनवें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म समारोह (आईएफएफआई) में महान फिल्मकार सत्यजीत रे की पांच प्रमुख फिल्मों का प्रदर्शन करके उनके योगदान को याद किया जाएगा।

हर वर्ष 20-28 नवंबर के दौरान गोवा में होने वाला यह समारोह पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के चलते स्थगित कर दिया गया था जो अब 16-24 जनवरी के दौरान होगा।

रे को श्रदांजलि के तौर पर इस समारोह में उनकी ‘पाथेर पांचाली’, ‘चारूलता, ‘सोनार केल्ला’ , पहली हिंदी फिल्म ‘शतरंज के खिलाड़ी’ और ‘घरे बैरे’ प्रदर्शित की जाएगी।

इस समारोह के पैनोरमा खंड में तुषार हीरानंदानी की निर्देशित फिल्म ‘सांढ की आंख’ पहली फिल्म होगी। उसमें तापसू पन्नू और भूमि पेडनेकर ने अभिनय किया है।

इस 51 वें फिल्म समारोह में विभिन्न खंडों में 224 फिल्में दिखायीं जाएंगी । यह समारोह कोरोना वायरस महामारी के चलते हाइब्रिड प्रारूप में होगा।

इस साल बांग्लादेश मुख्य केंद्र देश हैं और वहां की चार फिल्में दिखायी जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह