उप्र विधानसभा में रामनगीना मिश्र को दी गई श्रद्धांजलि
By भाषा | Updated: December 17, 2021 17:19 IST2021-12-17T17:19:10+5:302021-12-17T17:19:10+5:30

उप्र विधानसभा में रामनगीना मिश्र को दी गई श्रद्धांजलि
लखनऊ, 17 दिसंबर उत्तर प्रदेश विधानसभा में शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन शुक्रवार को सदन के पूर्व सदस्य रामनगीना मिश्र (94) के निधन पर सभी सदस्यों ने शोक प्रकट किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कुशीनगर जिले के सेवरही विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा के सदस्य रहे रामनगीना मिश्र छह बार सांसद भी रहे। 16 दिसंबर को उनका निधन हो गया था।
विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने मिश्र के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राम नगीना मिश्र तमाम आंदोलनों में सक्रिय रहे और उनके निधन से पूरा सदन शोकाकुल है। उन्होंने दो मिनट मौन रहकर मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित करने का प्रस्ताव रखा और सभी सदस्यों ने दो मिनट मौन रहकर शोक प्रकट किया तथा पूर्व सदस्य की आत्मा की शांति के लिए कामना की।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।