लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश विधानसभा में दिवंगत मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी गई

By भाषा | Updated: October 18, 2021 12:44 IST

Open in App

लखनऊ, 18 अक्टूबर उत्तर प्रदेश विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में सोमवार को राज्य के दिवंगत मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके निधन पर शोक प्रस्ताव रखा। योगी ने सदन की ओर से शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई और श्रद्धांजलि अर्पित की।

नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी और बहुजन समाज पार्टी के नेता शाह आलम उर्फ़ गुड्डु जमाली समेत अन्य दलों के नेताओं ने भी सिंह को श्रद्धांजलि दी। सदन के पूर्व सदस्य अनिल कुमार, कमलेश कुमार सिंह और रजनीकांत को भी सदन में श्रद्धांजलि दी गई।

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कल्याण सिंह समेत अन्य सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन में सदस्यों ने दो मिनट का मौन भी रखा।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का 21 अगस्त 2021 को लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया था । वह 89 वर्ष के थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों