लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के बारामुला में भूस्खलन में जान गंवाने वाले जवान को दी गई श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: September 29, 2021 21:47 IST

Open in App

श्रीनगर, 29 सितंबर जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में भूस्खलन में जान गंवाने वाले जवान को बुधवार को 15 कोर के प्रमुख समेत सभी अधिकारियों और जवानों ने श्रद्धांजलि दी।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ''चिनार कोर युद्ध स्मारक पर चिनार कोर के प्रमुख और सभी अधिकारियों ने ईएमई के बहादुर जवान नायक धर्मेंद्र कुमार सिंह के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। वह सिख रेजिमेंट में तैनात थे।'' प्रवक्ता ने कहा कि सिंह सोमवार को गुगलधर में ड्यूटी पर तैनात थे जब भूस्खलन से जमीन दरकने से सेना का ट्रक गहरी खाई में गिर गया। उन्होंने कहा कि सैनिक की मौके पर ही मौत हो गई। सिंह (36) 2008 में सेना में शामिल हुए थे और वह बिहार के रोहतास जिले के निवासी थे।

सिंह के परिवार में उनकी पत्नी हैं। रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि जवान के पार्थिव शरीर को उनके गृह नगर ले जाया जाएगा जहां पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह