लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि, शव भोपाल ले जाया गया

By भाषा | Updated: December 16, 2021 14:17 IST

Open in App

बेंगलुरू, 16 दिसंबर तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे में जीवित बचे एकमात्र व्यक्ति वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन होने के बाद बृहस्पतिवार को विशेष विमान में उनका पार्थिव शरीर भोपाल के लिए रवाना किया गया।

आठ दिसंबर को हुए इस हादसे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य कर्मियों की जान चली गई थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल वरुण सिंह का उपचार जारी था, लेकिन बुधवार सुबह बेंगलुरू के एक सैन्य अस्पताल में उनका निधन हो गया था।

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के शव को आज सुबह अस्पताल से येलहंका में वायु सेना के अड्डे पर ले जाया गया, जहां कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, सैन्य और सरकारी अधिकारियों के अलावा वरुण सिंह के परिवार के सदस्यों ने दिवंगत को पुष्पांजलि अर्पित की।

इसके बाद विशेष विमान से वरुण सिंह के पार्थिव शरीर को भोपाल के लिए भेजा गया। भोपाल में 17 दिसंबर शुक्रवार को ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उत्कृष्ट ‘टेस्ट पायलट’ माने जाने वाले 39 वर्षीय ग्रुप कैप्टन के परिवार में पत्नी, 11 वर्षीय बेटा और आठ वर्षीय बेटी है। सिंह के पिता कर्नल (सेवानिवृत्त) के.पी. सिंह ‘आर्मी एअर डिफेंस’ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सिंह का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का रहने वाला है, जो अभी भोपाल में रहता है।

वायु सेना के एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर के आठ दिसंबर को दुघर्टनाग्रस्त होने के बाद ग्रुप कैप्टन गंभीर रूप से झुलस गए थे और उन्हें वेलिंगटन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कैप्टन सिंह को पिछले बृहस्पतिवार को तमिलनाडु के वेलिंगटन से बेंगलुरू के कमांड अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह