लाइव न्यूज़ :

शहरी आबादी को काफी कुछ सिखा सकते हैं आदिवासी: नायडू

By भाषा | Updated: February 1, 2021 21:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को ‘‘शहरी मुख्यधारा’’ के उन लोगों के इस रुख से असहमति जतायी कि उन्हें आदिवासियों को सिखाना है ताकि विकसित होने में उनकी मदद की जा सके।

नायडू ने कहा कि वे आदिवासी हैं जिनके पास शहरी आबादी को सिखाने के लिए बहुत कुछ है। उन्होंने विकास के ऐसे मॉडल का आह्वान किया जो उनकी विशेष पहचान को संरक्षित करे।

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी संस्कृति उनकी पहचान है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आदिवासियों को मुख्यधारा में शामिल करने के दौरान इस संस्कृति को बरकरार रखने की जरूरत है।

उपराष्ट्रपति ने यहां दिल्ली हाट में राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव ‘आदि महोत्सव' के उद्घाटन के बाद कहा कि आदिवासी संस्कृति का कोई भी नुकसान मानव जाति के लिए एक अपूरणीय क्षति होगी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार उन्होंने कहा कि आदिवासी विकास के क्षेत्र में अद्वितीय चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का 'आदिवासियों' के प्रति विशेष ध्यान रहा है ।

नायडू ने शहरी मुख्यधारा के इस रवैये से असहमति जतायी जिसमें अक्सर यह माना जाता है कि जनजातियों को विकसित करने में मदद करने के लिए उन्हें बहुत कुछ सिखाना होगा।

नायडू ने कहा, ‘‘हम आम तौर पर यह भूल जाते हैं, वह वास्तव में आदिवासी हैं जिनसे शहरी आबादी को काफी कुछ सिखना है।’’

नायडू ने कहा कि आदिवासियों के जीवन का तरीका व्यावहारिक सत्य, शाश्वत मूल्यों और प्राकृतिक सादगी से निर्देशित होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटHaryana vs Jharkhand, Final: 18 दिसंबर को झारखंड-हरियाणा में फाइनल मुकाबला, मप्र, राजस्थान, मुंबई, आंध्र, हैदराबाद और पंजाब बाहर

क्रिकेटIPL Auction 2026: सभी 10 टीमों के सोल्ड, अनसोल्ड और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें

भारतदिल्ली में 17 दिसंबर को ‘लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड’ का भव्य समारोह

क्रिकेटIPL 2026 Auction: मुंबई के सरफराज खान को CSK ₹75 लाख की बेस प्राइस पर खरीदा, पृथ्वी शॉ अनसोल्ड रहे

क्रिकेटIPL Auction: सबसे महंगे अनकैप्‍ड प्‍लेयर Prashant Veer, 14.20 करोड़ में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने खरीदा

भारत अधिक खबरें

भारतछत्तीसगढ़ को शांति, विश्वास और उज्ज्वल भविष्य का प्रदेश बनाना राज्य सरकार का अटल संकल्प: 34 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण पर बोले सीएम साय

भारतकौन हैं ऋतुराज सिन्हा?, नितिन नबीन की जगह दी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी

भारतहैदराबाद का रहने वाला था बोंडी बीच शूटर साजिद अकरम, उसका बेटा ऑस्ट्रेलियाई नागरिक, तेलंगाना पुलिस ने की पुष्टि

भारतभाजपा को मां के समान मानते?, बिहार प्रमुख संजय सरावगी बोले-आगे बढ़ाने की दिशा में ईमानदारी से काम करेंगे

भारतहरियाणा सरकारः 23वां जिला हांसी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा