लाइव न्यूज़ :

भारत को लेकर भाजपा-संघ के दृष्टिकोण के अनुसार आदिवासियों और दलितों को शिक्षा नहीं मिलनी चाहिए: राहुल गांधी

By भाषा | Updated: November 29, 2020 11:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की ओर से वित्तीय मदद बंद होने के बाद अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए 60 लाख रुपये की छात्रवृत्ति अटक जाने का दावा करने वाली मीडिया रिपोर्ट के मद्देनजर सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘‘भारत को लेकर भाजपा तथा आरएसएस की सोच के अनुसार शिक्षा तक आदिवासियों और दलितों की पहुंच नहीं होनी’’ चाहिए।

गांधी ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘भारत को लेकर भाजपा/आरएसएस की सोच के अनुसार, आदिवासियों और दलितों की शिक्षा तक पहुंच नहीं होनी चाहिए।’’

पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘‘एससी-एसटी छात्रों की छात्रवृत्ति रोकना लक्ष्य को हासिल करने के लिए गलत तरीके को भी सही साबित करने का उनका तरीका है।’’

उन्होंने इसके साथ ही संबंधित मीडिया रिपोर्ट भी संलग्न की, जिसमें कहा गया है कि कक्षा 11वीं और 12वीं के अनुसूचित जाति के 60 लाख से अधिक छात्रों की मदद करने वाली केंद्र सरकार की एक अहम योजना, राज्यों को केंद्र से मिलने वाली वित्तीय मदद 2017 के एक फॉर्मूले के तहत बंद हो जाने के बाद 14 से अधिक राज्यों में लगभग बंद हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह