लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में आदिवासी महिलाओं को मिला आधुनिक ‘माहवारी गृह’

By भाषा | Updated: May 26, 2021 20:49 IST

Open in App

नागपुर, 26 मई महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के एक गांव की एक सरपंच ने आदिवासी समुदाय की महिलाओं के लिए एक आधुनिक विश्राम गृह या "माहवारी गृह" स्थापित करने में मदद की है।

गढ़चिरौली में आदिवासी समुदाय ‘कुरमा’ नामक एक प्रथा का पालन करते हैं जिसके तहत महिलाएं मासिक धर्म के दौरान अपने घरों से दूर रहती हैं और इस दौरान अलग गृहों में आराम करती हैं।

जब धनोरा तालुका के फासली टोला गांव की महिलाओं ने बुनियादी सुविधाओं वाले आधुनिक स्वच्छ ‘‘कुरमा’’ घरों की मांग शुरू की तो दुधमाला ग्राम पंचायत सरपंच सुनंदा तुलावी ने एक गैर सरकारी संगठन के साथ मिलकर आदिवासी लड़कियों और महिलाओं के लिए ‘‘माहवारी गृह’’ स्थापित करने के लिए कदम बढ़ाया।

तुलावी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि आदिवासी गांवों में एक प्रथा है, जिसके तहत लड़कियां और महिलाएं मासिक धर्म के दौरान खुद को अलग करती हैं और "कुरमा" गृहों में रहती हैं।

हालांकि, ये अस्थायी घर जीर्ण-शीर्ण स्थिति में थे और इनमें पानी, बिजली जैसी अन्य जरूरतों के अलावा मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। इस साल की शुरुआत में इस पद के लिए चुनी गईं तुलावी ने गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) खेरवाड़ी सोशल वेलफेयर एसोसिएशन, मुंबई से संपर्क करने का फैसला किया, ताकि फासली टोला गांव में एक आधुनिक माहवारी गृह का निर्माण किया जा सके।

उन्होंने कहा कि गांव की महिलाओं के साथ बैठक की गई, जिन्होंने इसके निर्माण में भी मदद की और इस व्यवस्था को "श्रमदान" करार दिया गया।

उन्होंने कहा कि इस गृह के निर्माण के लिए प्लास्टिक की बोतलों और रेत का इस्तेमाल किया गया जिसमें 13 से 14 महिलाएं रह सकती हैं। तुलावी ने कहा कि इसमें एक बड़ा कमरा, एक शौचालय, एक अलमारी, बिस्तर, गद्दे, पंखे और सौर ऊर्जा चालित बिजली की आपूर्ति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया