लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : सड़क नहीं होने पर कपड़े में बांधकर गर्भवती महिला को ले जाया गया अस्पताल, ग्रामीणों को 8 किलोमीटर चलना पड़ा पैदल

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 25, 2021 14:45 IST

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में एक गर्भवती महिला को अस्पताल तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को कपड़े के स्ट्रेचर पर लेकर जाना पड़ा । सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है ।

Open in App
ठळक मुद्देजंगल इलाके में सड़क के अभाव में गर्भवती महिला को पैदल ले जाना पड़ा ग्रामीणों ने कपड़े के स्ट्रेचर पर महिला को मुख्य सड़क तक पहुंचाया महिला ने एक स्वास्थ्य बच्ची को अस्पताल में जन्म दिया

भोपाल : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में एक गर्भवती आदिवासी महिला को उसके गांव को अस्पताल से जोड़ने वाली सड़क के अभाव में आठ किलोमीटर तक एक छड़ी से लटके कपड़े के स्लिंग पर एम्बुलेंस तक ले जाना पड़ा । इस घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । 

8 किमी तक पैदल ले जाया गया गर्भवती महिला को 

दरअसल सुनीता नाम की 20 वर्षीय गर्भवती महिला को गुरूवार की शाम राजपुरा गांव स्थित अपने घर में प्रसव पीड़ा हुई । उसे तुरंत चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए अस्पताल ले जाना था लेकिन गांव के निकटतम अस्पताल से जोड़ने वाली सड़क के अभाव में  यह संभव नहीं हो सका । गांव से अस्पताल की दूरी 20 किलोमीटर है । अब सड़क के अभाव में महिला को कपड़े से बने एक स्ट्रेचर को छड़ी के सहारे 8 किमी तक पैदल मुख्य सड़क तक पहुंचा गया, जहां एम्बुलेंस की मदद से उसे पनसेमल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया गया । वायरल वीडियो में कुछ ग्रामीणों द्वारा रास्ते में जमा कीचड़ को फावड़े की मदद से समतल किया जा रहा है । 

शुक्रवार को महिला ने पनसेमल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बच्ची को जन्म दिया । डॉ अरविंद किराडे ने द टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि उन्हें प्रसव के दौरान कुछ जटिलताएं थीं लेकिन शुक्रवार करीब सुबह 4 बजे लगभग उसने 2.7 किलोग्राम के बच्चे को जन्म दिया । 

लंबे समय से सड़क निर्माण की कर रहे हैं मांग

राजपुरा गांव के निवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों के नेताओं को वर्षों से इस मुद्दे को लेकर याचिकाएं दी गई है लेकिन अब तक किसी सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की है । पनसेलम के एसडीएम एसएस मुजाल्दा ने बताया कि राजपुरा में सड़क बनाने के लिए वन विभाग के एनओसी की आवश्यकता है क्योंकि यह वन क्षेत्र में  स्थित है । एसडीएम ने कहा कि वह इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे ।  

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल