पश्चिम बंगाल में आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 9, 2021 22:55 IST2021-10-09T22:55:39+5:302021-10-09T22:55:39+5:30

Tribal woman gang-raped in West Bengal, two arrested | पश्चिम बंगाल में आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

बर्द्धमान(प.बंगाल), नौ अक्टूबर पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्द्धमान जिले में एक आदिवासी महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के मुताबिक पीड़िता बुधवार की रात गलसी पुलिस थानाक्षेत्र के गांव स्थित मायके से बर्द्धमान शहर आई थी। वह बस स्टैंड पर अपने पति का इंतजार कर रही थी जो उसे लेने आने वाला था, तभी छह लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और एक मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए और महिला जब मकान से बाहर निकली तो रिक्शा चालक को देखा जिसने उसे सरकारी अस्पताल के नजदीक तक छोड़ा। वहां पर कुछ लोगों ने पीड़िता को देखा और अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और दो आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 22 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस गिरफ्तार संदिग्धों की शिनाख्त परेड़ सोमवार को बर्द्धमान जेल में कराएगी। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही और बाकी बचे आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tribal woman gang-raped in West Bengal, two arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे