लाइव न्यूज़ :

झारखंड विधानसभा में जनजातीय विश्वविद्यालय विधेयक पारित

By भाषा | Updated: December 22, 2021 22:07 IST

Open in App

रांची, 22 दिसंबर झारखंड विधानसभा ने बुधवार को पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय विधेयक 2021 को ध्वनिमत से पारित कर दिया जिससे राज्य में जनजातीय विश्वविद्यालय खुलने का रास्ता अब प्रशस्त हो गया है।

विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आज भोजनावकाश के बाद सरकार ने पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय विधेयक 2021 चर्चा के लिए पेश किया जिसका सत्ता पक्ष तथा विपक्ष सभी ने स्वागत किया । हालांकि मुख्य विपक्षी भाजपा एवं सत्ताधारी दल के सदस्यों इरफान अंसारी एवं कई अन्य विधायकों ने भी इस विधेयक में अनेक संशोधन की बात कही और विस्तार से विचार के लिए इसे विधानसभा की प्रवर समिति को भेजने का आग्रह किया।

इस विधेयक पर भाजपा विधायक अनंत ओझा और आजसू विधायक लंबोदर महतो ने संशोधन प्रस्ताव लाया था। दोनों विधायकों ने इस विधेयक में स्पीकर द्वारा नामित विधायकों को भी विश्वविद्यालय के कार्य परिषद् में सदस्य बनाने का आग्रह किया लेकिन ये सभी बातें सरकार ने अस्वीकार कर दीं।

भाजपा विधायकों का साथ इस मुद्दे पर कांग्रेस के बंधू तिर्की, प्रदीप यादव और झामुमो के लोबिन हेम्ब्रम ने भी दिया। विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की ने विश्वविद्यालय में विज्ञान संकाय नहीं रहने पर आपत्ति जताई।

इस जनजातीय विश्वविद्यालय का मुख्यालय जमशेदपुर होगा और क्षेत्राधिकार सम्पूर्ण झारखंड में होगा। जनजातीय विश्वविद्यालय सभी वर्गों, जातियों, और पंथों के लिए खुला होगा।

अब राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद यह विधेयक कानून बन जायेगा और राज्य के इस पहले जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना की जा सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे