लाइव न्यूज़ :

जनजातीय गौरव दिवस: 18 वर्ष सत्ता में रहने के बाद आदिवासियों को याद कर रहे हैं चौहान : चौहान

By भाषा | Updated: November 15, 2021 20:59 IST

Open in App

जबलपुर, 15 नवंबर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने राज्य में भाजपा के 18 साल के शासन के बाद आदिवासियों को ‘‘देरी से’’ याद करने के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आड़े हाथ लिया।

महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर आदिवासियों को सम्मानित करने के लिए मनाये जाने वाले पहले जनजातीय गौरव दिवस का मध्यप्रदेश गवाह बना। दिन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कमलनाथ ने बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर यहां एक सभा को संबोधित करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज, (सत्ता में) 18 साल के बाद वे (भाजपा) आदिवासियों को याद कर रहे हैं। क्या ठेकेदारों के माध्यम से आयोजित यह समारोह (जनजातीय गौरव दिवस समारोह) नाम परिवर्तन (हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर गोंड रानी कमलापति के नाम पर करने की ओर इशारा करते हुए) आदिवासियों का सम्मान करेगा?’’

उन्होंने कहा कि भोपाल में आयोजित इस कार्यक्रम में ठेकेदारों ने कुर्सियों और टेंट लगाने की व्यवस्था की और फिर ‘‘प्रशासनिक ठेकेदारों’’ (सरकारी अधिकारियों की ओर इशारा करते हुए) भीड़ की व्यवस्था की।

कमलनाथ ने कहा कि यह परेशान करने वाला है कि आदिवासी आज भी पिछड़े हुए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद उनकी हालत में सुधार होगा।

उन्होंने सभा को स्वतंत्रता संग्राम में बिरसा मुंडा के योगदान को याद करने के लिए कहा, जिन्होंने 1900 में 25 साल की कम उम्र में शहादत दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं