लाइव न्यूज़ :

आदिवासी संगठन ने कोविड-19 से मरे शिक्षाविद को मणिपुर में दफनाने विरोध किया

By भाषा | Updated: May 7, 2021 13:43 IST

Open in App

इम्फाल, सात मई मणिपुर के आदिवासी संगठन ने कोविड-19 से मरे शिक्षाविद नेहगिनपाओ किपगेन को यहां दफनाने का यह कहकर विरोध किया है कि वह राज्य के ‘मूल निवासी’ नहीं थे।

उल्लेखनीय है कि 46 वर्षीय नेहगिनपाओ हैदराबाद स्थित ओपी जिंदल विश्वविद्यालस के दक्षिण पूर्ण एशिया अध्ययन केंद्र के प्रमुख थे और दो मई को उनकी कोविड-19 की वजह से दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

यूनाइटेड नगा काउंसिल (यूएनसी) ने बयान जारी कर नेहगिनपाओ को कांगपोक्पी में दफनाने का ‘कानूनी आधार’ मांगा है।

बयान में कहा गया कि ‘विदेशी को दफनाने’ से गलत नजीर पेश होगी, साथ ही सवाल किया कि उन्हें कैसे भारतीय नागरिकता मिली।

थाडोउ स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने इसका जवाब देते हुए कहा कि नेहगिनपाओ का जन्म भले ही म्यांमा के तेइजांग गांव में हुआ था लेकिन उनकी परवरिश मणिपुर में हुई थी।

एसोसिएशन ने कहा कि उनकी पत्नी चूड़ाचांदपुर की है जबकि उनके रिश्तेदार कांगपोक्पी के हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मणिपुर में की और भारत के विभिन्न हिस्सों में पढ़ाई की।

नेहगिनपाओ कुकी समुदाय के हैं।

वहीं, थाउोउस कुकी चिन समुदाय का हिस्सा है जो करीब दो शताब्दी से इस इलाके में बसा है, इसके बावजूद उनके रिश्तेदार म्यांमा में अब भी मिलते हैं।

कांगपोक्पी जिला प्रशासन ने नेहगिनपाओ के शव को ले जाने वाले वाहन को आधे घंटे तक रोकने की अनुमति दी ताकि लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सके, इसके बाद मांच मई को जिले के लेइकोट इलाके में उन्हें दफना दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू