लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में बाघ के संदिग्ध हमले में आदिवासी व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: November 12, 2020 18:56 IST

Open in App

(इंट्रो में सुधार के साथ)

हैदराबाद, 12 नवंबर कुमारम भीम आसिफाबाद जिले के वन क्षेत्र में किसी जानवर के हमले में 21 वर्ष के एक आदिवासी व्यक्ति की मौत हो गई है।

वन अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह घटना बुधवार को कगहाजनगर वन खंड में हुई। पीड़ित अपने दोस्तों के साथ वन क्षेत्र में गया था। व्यक्ति पर कथित तौर पर बाघ ने हमला किया था और उसे घसीटते हुए करीब 150 मीटर दूर झाड़ियों में ले गया था।

पीड़ित के साथ जंगल गए दो अन्य व्यक्ति उस समय लकड़ियां जमा करने गए थे और लौटने पर अपने दोस्त को लापता पाया। उन दोनों ने ग्रामीणों को बताया। बाद में व्यक्ति का आंशिक रूप से खाया हुआ शव बरामद हुआ।

वन अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और पंजों के निशान देखे। इसकी जांच चल रही है कि हमला करने वाला जीव बाघ था या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं