लाइव न्यूज़ :

आदिवासी नेता बिरसा मुंडा के पोते सुखराम मुंडा करेंगे आदि महोत्सव का उद्घाटन

By भाषा | Updated: November 15, 2021 16:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर प्रख्या आदिवासी नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के पोते सुखराम मुंडा मंगलवार को दिल्ली हाट में आदिवासी कला, संस्कृति और व्यंजनों को प्रदर्शित करने वाले राष्ट्रीय उत्सव "आदि महोत्सव" का उद्घाटन करेंगे। जनजातीय कार्य मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

जनजातीय संस्कृति, शिल्प, भोजन और वाणिज्य की भावना के उत्सव "आदि महोत्सव" की शुरुआत 2017 में की गयी थी। यह महोत्सव देश भर में आदिवासी समुदायों के समृद्ध और विविध शिल्प तथा संस्कृति से लोगों को परिचित कराने का एक प्रयास है।

मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक बिरसा मुंडा के पोते सुखराम मुंडा और केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा मंगलवार को आदि महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

दिल्ली हाट में फरवरी 2021 में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव में आदिवासी कला तथा शिल्प, औषधि तथा उपचार, व्यंजन और लोक मंचन का प्रदर्शन और बिक्री शामिल थे, जिसमें देश के 20 से अधिक राज्यों के लगभग 1000 आदिवासी कारीगरों, कलाकारों और रसोइयों ने भाग लिया और अपनी समृद्ध पारंपरिक संस्कृति की एक झलक प्रस्तुत की थी।

इस बार नवंबर के आयोजन में भी देश भर में देश की जनजातियों की समृद्ध और विविध विरासत को दर्शाया जाएगा। इस बार महोत्सव में 200 से अधिक स्टालों के माध्यम से एक बार फिर 15 दिवसीय उत्सव में 1000 आदिवासी कारीगर और कलाकार भाग लेंगे। महोत्सव में हस्तशिल्प की विस्तृत श्रृंखला जिसमें हाथ से बुने हुए सूती, रेशमी कपड़े, ऊन, धातु शिल्प, टेराकोटा, मनका-कार्य आदि को प्रदर्शित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह