लाइव न्यूज़ :

आदिवासी नेता बिरसा मुंडा के पोते सुखराम मुंडा करेंगे आदि महोत्सव का उद्घाटन

By भाषा | Updated: November 15, 2021 18:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर प्रख्यात आदिवासी नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के पोते सुखराम मुंडा मंगलवार को दिल्ली हाट में आदिवासी कला, संस्कृति और व्यंजनों को प्रदर्शित करने वाले राष्ट्रीय उत्सव "आदि महोत्सव" का उद्घाटन करेंगे। जनजातीय कार्य मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

जनजातीय संस्कृति, शिल्प, भोजन और वाणिज्य की भावना के उत्सव "आदि महोत्सव" की शुरुआत 2017 में की गयी थी। यह महोत्सव देश भर में आदिवासी समुदायों के समृद्ध और विविध शिल्प तथा संस्कृति से लोगों को परिचित कराने का एक प्रयास है।

मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक बिरसा मुंडा के पोते सुखराम मुंडा और केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा मंगलवार को आदि महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

दिल्ली हाट में फरवरी 2021 में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव में आदिवासी कला तथा शिल्प, औषधि तथा उपचार, व्यंजन और लोक मंचन का प्रदर्शन और बिक्री शामिल थे, जिसमें देश के 20 से अधिक राज्यों के लगभग 1000 आदिवासी कारीगरों, कलाकारों और रसोइयों ने भाग लिया और अपनी समृद्ध पारंपरिक संस्कृति की एक झलक प्रस्तुत की थी।

इस बार नवंबर के आयोजन में भी देश भर में देश की जनजातियों की समृद्ध और विविध विरासत को दर्शाया जाएगा। इस बार महोत्सव में 200 से अधिक स्टालों के माध्यम से एक बार फिर 15 दिवसीय उत्सव में 1000 आदिवासी कारीगर और कलाकार भाग लेंगे। महोत्सव में हस्तशिल्प की विस्तृत श्रृंखला जिसमें हाथ से बुने हुए सूती, रेशमी कपड़े, ऊन, धातु शिल्प, टेराकोटा, मनका-कार्य आदि को प्रदर्शित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों