लाइव न्यूज़ :

आदिवासी नेता बिरसा मुंडा के पोते सुखराम मुंडा ने 'आदि महोत्सव' का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: November 17, 2021 00:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर प्रख्यात आदिवासी नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के पोते सुखराम मुंडा ने मंगलवार को दिल्ली हाट में आदिवासी कला, संस्कृति और व्यंजनों को प्रदर्शित करने वाले राष्ट्रीय उत्सव 'आदि महोत्सव' का उद्घाटन किया।

इस मौके पर सुखराम ने केंद्र से आदिवासी समुदाय के सदस्यों को शिक्षित करने और उन्हें बेहतर आजीविका अर्जित करने की अपनी पहल को देश के हर कोने तक पहुंचाना सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। उन्होंने आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाए जाने के केंद्र सरकार के निर्णय पर भी खुशी जतायी।

समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने आश्वासन दिया कि उनका मंत्रालय आदिवासी समुदाय के सदस्यों को सहायता उपलब्ध कराना जारी रखेगा।

झारखंड के खूंटी से परिवार समेत यहां पहुंचे सुखराम मुंडा को जनजातीय कार्य मंत्रालय ने आदि महोत्सव के उद्घाटन के लिए बतौर विशेष अतिथि आमंत्रित किया था।

जनजातीय संस्कृति, शिल्प, भोजन और वाणिज्य की भावना के उत्सव 'आदि महोत्सव' की शुरुआत 2017 में की गयी थी। यह महोत्सव देश भर में आदिवासी समुदायों के समृद्ध और विविध शिल्प तथा संस्कृति से लोगों को परिचित कराने का एक प्रयास है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है