लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के बूंदी में आदिवासी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 25, 2021 14:33 IST

Open in App

कोटा, 25 दिसंबर राजस्थान के बूंदी जिले में 15 वर्षीय आदिवासी लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नाबालिग के शरीर पर दांत काटने और गर्दन तथा सिर पर घातक चोट के निशान हैं। उसका शव नग्न अवस्था में बसोली पुलिस थाना क्षेत्र से कालाकुनवा गांव के जंगल इलाके से बरामद हुआ।

बूंदी के पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि करीब 200 पुलिसकर्मियों और श्वान दस्ते के साथ पुलिस ने रात में आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया और एक संदिग्ध, सुल्तान को शुक्रवार सुबह तक पकड़ लिया। उसे हिरासत में लिया गया और पूछताछ के दौरान उसने छोटूलाल भील के साथ मिलकर इस अपराध में संलिप्त होने की बात स्वीकार कर ली। अपराध के 12 घंटे के भीतर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने नशे की हालत में सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में, उन्होंने पत्थर से पीड़िता के सिर पर वार किया और उसका गला घोंट दिया। इस मामले में एक नाबालिग की भूमिका की भी जांच की जा रही है। भारतीय दंड संहिता और यौन अपराध से बाल संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह