लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा के जनजातीय उद्यमी ने बांस की पत्तियों से तैयार की चाय

By भाषा | Updated: May 24, 2021 16:33 IST

Open in App

अगरतला, 24 मई चीन और जापान से प्रेरणा लेते हुए त्रिपुरा के एक जनजातीय उद्यमी ने बांस की पत्तियों से, तरोताजा करने वाला एक पेय तैयार किया है और उसे ‘बैम्बू लीफ टी’ नाम दिया है।

भारत और विदेश में इस उत्पाद के विपणन के लिए अन्य राज्यों के व्यवसायी भी तैयार हैं।

गोमती जिले के दूरदराज के गांव गरजी के निवासी 36 वर्षीय समीर जमतिया बांस की तकनीक के जानकार हैं और उन्होंने अपने पेशे में काम करने के दौरान कई साल चीन में बिताए हैं तथा जापान, वियतनाम, कंबोडिया की यात्राएं भी की हैं।

इस दौरान उन्होंने उक्त पेय तैयार करने की प्रक्रिया का गहराई से अध्ययन किया। जमतिया ने बताया कि इस पेय में एंटी ऑक्सीडेंट तथा एंटी बायोटिक गुण भरपूर मात्रा में हैं।

उन्होंने कहा कि चाय के शौकीनों और व्यवसायियों और तमिलनाडु के निर्यातकों तक ने इसमें रुचि दिखाई है।

जमतिया, ‘बैम्बू सोसाइटी ऑफ इंडिया’ के सदस्य हैं और उन्होंने इससे पहले भी त्रिपुरा में अधिक मात्रा में उगने वाली घास से चावल के उत्पादन में उल्लेखनीय योगदान दिया था।

उन्होंने बताया कि बांस की पत्तियों की चाय के नमूनों को दिल्ली और मदुरै के व्यापारियों ने खरीदा है।

उन्होंने कहा, “दिल्ली के एक निर्यातक को पांच सौ किलोग्राम चाय की आपूर्ति की गई है जो विदेश में इसका विपणन कर रहे हैं। मदुरै के एक व्यापारी त्रिपुरा आए और उन्होंने यहां तीन दिन रहकर निर्माण की प्रक्रिया को समझा। वह भी इस चाय को ब्रिटेन और जर्मनी में निर्यात करना चाहते हैं।”

उन्होंने बताया कि वर्तमान में बांस की पत्तियों की एक किलोग्राम चाय का मूल्य 120 रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां