लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में हुजूराबाद उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला

By भाषा | Updated: October 14, 2021 17:46 IST

Open in App

करीमनगर, 14 अक्टूबर तेलंगाना में 30 अक्टूबर को होने वाले हुजूराबाद विधानसभा उपचुनाव में टीआरएस, भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।

उपचुनाव के लिए बुधवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख समाप्त होने के बाद भाजपा के इटाला राजेंद्र, टीआरएस के उम्मीदवार गेलू श्रीनिवास यादव और कांग्रेस के वेंकट बालमूर सहित 30 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं।

जमीन हड़ने के आरोपों को लेकर इस वर्ष जून में राज्य मंत्रिमंडल से इटाला राजेंद्र के इस्तीफे के बाद चुनाव कराना आवश्यक हो गया था। आरोपों को खारिज करने वाले राजेंद्र भाजपा में शामिल हो गए और फिर से चुनाव लड़ रहे हैं।

राजेंद्र वरिष्ठ नेता हैं जो हुजूराबाद से टीआरएस की टिकट पर 2004 से ही चुनाव जीत रहे हैं। अविभाजित आधंप्रदेश विधानसभा में वह टीआरएस के नेता भी रहे।

2014 में अलग तेलंगाना राज्य बनने के बाद के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व में बनी सरकार में वह वित्त और स्वास्थ्य मंत्री भी रहे। श्रीनिवास यादव टीआरएस के छात्र नेता हैं, जबकि वेंकट बालमूर (कांग्रेस) एनएसयूआई के राज्य अध्यक्ष हैं।

मतगणना दो नवंबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू