लाइव न्यूज़ :

मुंबई मेट्रो लाइन तीन का ट्रायल रन आरे क्षेत्र के बाहर भूमिगत होगा: मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: September 30, 2021 21:25 IST

Open in App

मुंबई, 30 सितंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुंबई में कोलाबा-सीप्ज़ मेट्रो रेल लाइन तीन का ट्रायल रन मरोल-मरोशी में भूमिगत होगा, जो आरे हरित पट्टी से बाहर है।

ठाकरे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने पहले मेट्रो कार शेड को आरे से उपनगरीय कांजुरमार्ग में स्थानांतरित करने का फैसला किया था। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को एक बयान में अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेट्रो के ट्रायल रन से आरे में एक भी पेड़ प्रभावित नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि फिलहाल मेट्रो लाइन के लिए भूमिगत मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। ठाकरे ने कहा, “ मेट्रो लाइन तीन का ट्रायल रन आरे क्षेत्र के बाहर मरोल-मरोशी में भूमिगत किया जाएगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोलाबा-सीप्ज़ मेट्रो लाइन तीन का उद्देश्य मुंबई में यातायात जाम और प्रदूषण को कम करना है। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश की एक कंपनी द्वारा निर्मित (मेट्रो ट्रेन के) आठ डिब्बों के तकनीकी परीक्षण का काम पूरा हो चुका है और अब उन्हें 10,000 किलोमीटर के ट्रायल रन के लिए मुंबई लाया जाएगा।

बाद में यह ट्रेन कोलाबा- सीप्ज़ लाइन पर भी चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रायल रन के बाद मार्ग पर ऐसी 31 ट्रेनें चलेंगी। मुंबई में 33.5 किलोमीटर लंबी लाइन तीन पहली भूमिगत मेट्रो लाइन होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल