लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में ई-प्राथमिकी सेवा का परीक्षण शुरू किया गया

By भाषा | Updated: August 12, 2021 23:36 IST

Open in App

भोपाल, 12 अगस्त मध्य प्रदेश पुलिस ने बृहस्पतिवार को ई-प्राथमिकी सेवा का परीक्षण शुरू किया। इससे नागरिक बिना थाने जाए प्राथमिकी दर्ज करा सकेंगे।

राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एससीआरबी) के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंचल शेखर ने बताया कि मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश पुलिस की ई- प्राथमिकी सेवा का परीक्षण आज एससीआरबी पुलिस मुख्यालय से शुरू किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘इस परीक्षण के दौरान कोई भी पीड़ित वाहन चोरी (15लाख रुपये मूल्य तक) तथा सामान्य चोरी (एक लाख रुपये मूल्य) की रिपोर्ट मध्य प्रदेश पुलिस की वेबसाइट, सिटीजन पोर्टल तथा मोबाइल ऐप के माध्यम से अपनी आईडी से लॉगिन करके करा सकता है।’’

शेखर ने बताया, “ ई- प्राथमिकी के लिए आरोपी अज्ञात होना चाहिए तथा घटना में बल प्रयोग नहीं होना चाहिए। इससे नागरिक बिना थाने जाए प्राथमिकी दर्ज करा सकेंगे। इस संबंध में सभी थानों को आवश्यक निर्देश दे दिए गये हैं।”

उन्होंने कहा कि यह सुविधा चौबीस घंटे उपलब्ध रहेगी। शिकायतकर्ता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जा सकेगी और समय सीमा में प्रकरण का निराकरण किया जा सकेगा।

अधिकारी ने बताया कि इससे वाहन चोरी के मामलो में बीमा राशि प्राप्त करने में लगने वाले समय में कमी आएगी और ई- प्राथमिकी द्वारा दर्ज प्रकरण में की गई कार्रवाई से नागरिक भी अवगत रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता