लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में पुलिस ने टीआरएफ मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, आतंवादियों के चार सहयोगी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 10, 2021 23:23 IST

Open in App

श्रीनगर, 10 अक्टूबर पुलिस ने रविवार को कहा कि ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया और पिछले हफ्ते मोहम्मद शफी लोन की हत्या की साजिश में शामिल आतंकवादियों के चार सहयोगियों को जम्मू-कश्मीर के बांदीपुर जिले में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बांदीपुर पुलिस की एक विशेष टीम को मामले की जांच सौंपी गई थी और पूरी तरह से मानवीय और तकनीकी पुष्टि के बाद, टीआरएफ से जुड़े आतंकवादियों के चार सहयोगियों को गिरफ्तार करके मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया।’’

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के गिरफ्तार सहयोगियों की पहचान तारिक अहमद डार उर्फ ​​तारिक खौचा, मोहम्मद शफी डार, मुदासिर हसन लोन और बिलाल अहमद डार उर्फ ​​साहेब खौचा के रूप में हुई है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हालांकि, हत्या में शामिल आतंकवादियों का एक सहयोगी फरार है और कथित तौर पर आतंकवादी समूह में शामिल हो गया है तथा उसकी पहचान इम्तियाज अहमद डार उर्फ ​​कोटरू के रूप में हुई है।’’

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यह सामने आया कि लोन की हत्या पाकिस्तान निवासी लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर लाला उमर के इशारे और निर्देश पर की गई।

उन्होंने कहा, ‘‘नापाक साजिश को अंजाम देने के लिए साजिश शाहगुंड, हाजिन इलाके के लश्कर-ए-तैयबा (टीआरएफ) मॉड्यूल द्वारा रची गई थी। मॉड्यूल ने लक्ष्य की पूरी तरह से रेकी की और उसकी सभी गतिविधियों पर करीब से नजर रखी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे