लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट में भी आतंकियों पर जबरदस्त वार, अप्रैल में 23 को ढेर किया, साल 2020 में 64 मारे गए

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 25, 2020 14:09 IST

पिछले साल पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 हटने के बाद बंद रहे कश्मीर में छह महीनों के दौरान सुरक्षाबलों को इतना नुकसान नहीं हुआ, जितना लाकडाउन के 28 दिन में उठाना पड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्दे 25 मार्च से लगे लाकडाउन को सख्ती से लागू करवाने में लगे सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले बढ़ गए हैं।इस दौरान कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में करीब 18 वारदातें हुई हैं।

जम्मू: कोरोना संकट में भी सुरक्षाबलों का आतंकियों पर वार जारी है। अप्रैल महीने में अभी तक 23 आतंकियों को ढेर किया जा चुका है। जबकि इस साल मरने वाले आतंकियों को आंकड़ा 64 को पार कर चुका है। यह बात अलग है कि इस साल 17 सुरक्षाकर्मी भी शहादत पा चुके हैं तथा 9 नागरिकों को आतंकी मौत के घाट उतार चुके हैं।

पिछले साल पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 हटने के बाद बंद रहे कश्मीर में छह महीनों के दौरान सुरक्षाबलों को इतना नुकसान नहीं हुआ, जितना लाकडाउन के 28 दिन में उठाना पड़ा है। 25 मार्च से लगे लाकडाउन को सख्ती से लागू करवाने में लगे सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले बढ़ गए हैं।

इस दौरान कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में करीब 18 वारदातें हुई हैं। पिछले तेरह दिनों में कश्मीर में आतंकी हमलों में 10 जवान शहीद हुए। इस अवधि में 18 आतंकी भी मारे गए हैं। दूसरी ओर अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद छह महीने में सुरक्षाबलों के पांच जवान शहीद हुए थे, जबकि 30 से 40 आतंकियों को मार गिराया गया था।

साल 2020 की शुरूआत से अब तक यानी इन चार महीनों में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के कई कुख्यात कमांडरों समेत 64 आतंकी मारे गए हैं। 

इसी अवधि में केंद्र शासित जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को समाप्त करने की जारी मुहिम में 17 सुरक्षाबलों के जवानों ने शहादत भी दी है। यही नहीं कश्मीर में शांति की कामना रखने वाले नागरिकों में अपना डर बनाने के लिए इन आतंकी संगठनों ने इन चार महीनों में 9 नागरिकों को भी मार डाला।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनजम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां