लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के एक उद्यान में देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के वृक्ष लगाए गए

By भाषा | Updated: June 26, 2021 16:27 IST

Open in App

देहरादून, 26 जून उत्तराखंड वन विभाग ने हल्द्वानी में एक एकड़ में एक ऐसा उद्यान तैयार किया है, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों में पाए जाने वाले वृक्षों की प्रजातियां लगायी गयी हैं।

मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान) संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि इस उद्यान का नाम ‘भारत वाटिका’ रखा गया है। इसका उद्घाटन विद्यालय में पढ़ने वाली दो लड़कियों ने शनिवार को किया।

उन्होंने बताया कि यहां 28 राज्यों और पांच केंद्रशासित प्रदेशों की 24 प्रजातियों के वृक्ष हैं। उन्होंने कहा कि इसमें आम, बरगद, पीपल, नारियल और साल के ऐसे वृक्ष हैं, जो कई राज्यों में पाए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि यह एक अद्भुत पहल है क्योंकि देश में यह पहला ऐसा स्थान हैं, जहां देश के अलग-अलग राज्यों के पेड़ एक जगह मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि पीपल, सीता-अशोक और बरगद के अलावा यहां नाग-केसर या आयरन वुड (मिजोरम), चिनार (कश्मीर), चंदन (कर्नाटक). बेहद सुगंधित अगरवुड वृक्ष (त्रिपुरा), ब्रेडरूट (लक्षद्वीप), एलेस्टोनिया (पश्चिम बंगाल) पुडॉक (अंडमान-निकोबार) जैसे वृक्ष यहां हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा