नोएडा में रिक्शा चालक पर पेड़ गिरा, मौत

By भाषा | Updated: October 22, 2021 13:16 IST2021-10-22T13:16:20+5:302021-10-22T13:16:20+5:30

Tree fell on rickshaw driver in Noida, death | नोएडा में रिक्शा चालक पर पेड़ गिरा, मौत

नोएडा में रिक्शा चालक पर पेड़ गिरा, मौत

नोएडा, 22 अक्टूबर नोएडा में सेक्टर 19 के पास से गुजर रहे एक रिक्शा चालक पर पेड़ गिर गया। इस घटना में रिक्शा चालक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि सरोवर रज्जक पुत्र गुलाय रज्जक निवासी जनपद सहरसा बिहार नोएडा में रिक्शा चलाते थे। बीती रात को वह सेक्टर 19 के पास से रिक्शा लेकर जा रहे थे, तभी अचानक एक पेड़ टूटकर उनके ऊपर गिर गया।

चौहान ने बताया कि रज्जक को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tree fell on rickshaw driver in Noida, death

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे