लाइव न्यूज़ :

जयपुर में पेड़ों को बचाने की मुहिम में जुटी है ‘ट्री एंबुलेंस’

By भाषा | Updated: June 5, 2021 15:01 IST

Open in App

जयपुर, पांच जून जयपुर शहर में एक 'ट्री एंबुलेंस' सात साल से बीमार पेड़ों को बचाने और नए पेड़ लगाने की मुहिम में जुटी हुई है।

इस प्रयास की शुरूआत करने वाले सुशील अग्रवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हम एक पंजीकृत सोसायटी के रूप में काम कर रहे हैं और हमने इस उद्देश्य के लिए कोई सरकारी मदद नहीं ली है।’’

अग्रवाल के अनुसार उन्होंने अपने दोस्त गोपाल वर्मा के साथ मिलकर सात साल पहले यह शुरूआत की थी। यह अब एक बड़े अभियान का रूप ले चुका है, जिसमें पर्यावरण की रक्षा के लिए काम करने के इच्छुक लोग जुड़ रहे हैं।

अब इस समूह में 100 से अधिक स्वयंसेवक हैं जिन्हें 'टीम 10' के नाम से जाना जाता है। इस टीम ने लगभग एक लाख पेड़ लगाए हैं और लगभग तीन लाख पेड़ों का रखरखाव कर रही है।

उन्होंने कहा कि ज्यादा लोगों के शामिल होने पर उन्होंने अपनी कार 'ट्री एंबुलेंस' के नाम से इस काम में समर्पित कर दी। यह कार पेड़ों के लिए खाद, बीज, उपकरण व कीटनाशक आदि ढोने के काम आती है।

53 वर्षीय अग्रवाल ने कहा कि वह जयपुर के विद्याधर नगर को देश में सबसे हरा भरा व स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से काम कर रहे हैं।

अर्पण लोक विकास समिति नाम की यह संस्था हर महीने पेड़ों के रखरखाव पर लगभग दो लाख रुपये व्यय करती है। यह पैसा दानदाताओं से जुटाया जाता है।

समिति इसके साथ ही स्वच्छता और सार्वजनिक दीवारों की साफ- सफाई का काम भी करती है। पेड़ पौधों को पानी देने के लिए वह 16 से 17 टैंकर हर दिन इस्तेमाल करते हैं। पानी की बचत व पेड़ों में नमी बचाए रखने के लिए यह टीम 'क्ले पॉट' सिंचाई प्रणाली का उपयोग कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा